मॉडल स्कूल में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा आयोजि‍त

डूंगरपुर| स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इसमें अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मोहनलाल कलाल ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी गेबीलाल पटेल व विशिष्ट अतिथि अशोक भावसार उपस्थित रहे। उद्घाटन में विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं में आयोजित बैडमिंटन व वॉलीबॉल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता बालक वर्ग जूनियर वर्ग में स्वर चौबीसा व बालिका वर्ग के जूनियर वर्ग में वैदेही श्रीमाली, बालक वर्ग सीनियर वर्ग में मनीष पारगी व बालिका वर्ग में रानी परमार विजेता रहे। डोज बॉल प्रतियोगिता बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस विजेता रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग ब्लू और रेड हाउस ने फाइनल में प्रवेश किया। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रथम सहायक आशीष पंड्या ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *