मेले की तैयारियां पूरी, उद्घाटन का इंतजार:ग्वालियर की ऐति​हासिक विरासत… 25 को अमित शाह करेंगे मेले का शुभारंभ, प्रशासन मुस्तैद

ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। मेला परिसर में लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब केवल उद्घाटन समारोह का इंतजार है। प्रशासन, मेला प्राधिकरण और व्यापारियों ने मिलकर अंतिम तैयारियों को पूरा कर लिया है। इस बार मेले को और अधिक आकर्षक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। मेला परिसर में सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। दुकानों के साथ-साथ झूले, मनोरंजन साधन और फूड जोन भी लगना शुरू हो गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की योजना बनाई है। मेले की खासियत ऑनलाइन पोर्टल से हुआ आवंटन, बाहरी व्यापारी बढ़े मेले में इस बार दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में बदलाव के सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। मेले में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 2290 दुकानों का आवंटन हुआ। इसी का परिणाम है कि इस बार देश के अलग-अलग राज्यों से बढ़ी संख्या में व्यापारी मेले में आए हैं। यह अपनी दुकान और शोरूम को अंतिम रूप दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *