जयपुर एयरपोर्ट के डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल में स्कैनिंग के दौरान एक संदिग्ध पार्सल मिला है। मंगलवार को स्कैन स्क्रीन पर नोटों की गड्डियों के बीच एक बैटरी नुमा इलेक्ट्रॉनिक वस्तु दिखाई दिया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट किया गया है। दरअसल, एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल पर चैकिंग के दौरान CISF की टीम को संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला था। इसे टीम ने जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रख दिया। इसके बाद पूरे स्कैनिंग क्षेत्र को घेराबंदी कर कर्मचारियों की आवाजाही सीमित कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित यूनिट्स को सूचना भेजी गई। पार्सल जयपुर से हैदराबाद के लिए इंडिगो कार्गो में बुक हुआ था। जो टर्मिनल पर जांच के दौरान पकड़ में आ गया। विस्फोटक सामग्री नहीं मिली सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पार्सल से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन बैटरी नुमा डिवाइस की वास्तविक प्रकृति अस्पष्ट होने के कारण मामले को संवेदनशील मानते हुए ATS टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। कार्गो रजिस्टर और सीसीटीवी से जानकारी जुटाई जा रही ATS और पुलिस की संयुक्त टीम डिवाइस को तकनीकी रूप से जांचेगी। साथ ही पार्सल किसने भेजा और कहां भेजा जाना था, इसकी भी जानकारी कार्गो रजिस्टर और CCTV फुटेज के आधार पर जुटाई जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी कदम उठाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने तक स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। ये भी पढ़ें… मुंबई-जयपुर फ्लाइट के लैंडिंग गियर में खराबी,फुल इमरजेंसी लैंडिंग:हाइड्रोलिक सिस्टम में लीकेज होने लगा, 189 यात्री सवार थे जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को मुंबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 649 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट के लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट ने समय रहते समस्या को पहचाना और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना देकर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद प्लेन की फुल इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 189 पैसेंजर्स सवार थे। (पूरी खबर पढ़ें)


