जयपुर एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स का हंगामा:स्पाइसजेट एयरलाइंस की मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे लेट, ठंड में भूखे-प्यासे पैसेंजर्स ने किया प्रदर्शन

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम उस वक्त हंगामा हो गया, जब मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-651 करीब 6 घंटे देरी से चलने की सूचना दी गई। फ्लाइट का समय अचानक बदले जाने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर विरोध किया और एयरलाइंस पर मनमानी के आरोप लगाए। दरअसल, स्पाइसजेट की यह फ्लाइट जयपुर से शाम 6:15 बजे मुंबई के लिए रवाना होनी थी। तय समय पर यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए, लेकिन आखिरी वक्त में एयरलाइंस ने फ्लाइट का समय बदलकर रात 12:30 बजे कर दिया। अचानक हुई देरी के कारण यात्रियों को ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो समय पर स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराई गईं, जिससे नाराजगी बढ़ गई और स्थिति हंगामे में बदल गई। मामले पर स्पाइसजेट एयरलाइंस की ओर से भी बयान सामने आया है। एयरलाइंस ने कहा कि तकनीकी कारणों के चलते फ्लाइट SG-651 में देरी हुई है। यात्रियों की असुविधा को देखते हुए एयरलाइंस की ओर से रिफ्रेशमेंट और खाने का इंतजाम किया गया है। साथ ही यात्रियों को जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था भी की जा रही है। एयरलाइंस ने बयान में यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उनकी प्राथमिकता है और स्थिति को सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि देर रात तक कई यात्री एयरपोर्ट पर परेशान नजर आए और फ्लाइट के समय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *