डिप्टी सीएम अनूपपुर पहुंचे, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की:बोले- जिला अस्पताल के उन्नयन और पदों की स्वीकृति प्रक्रिया जारी, जल्द मिलेगा लाभ

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला शुक्रवार शाम अनूपपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में करीब दो घंटे चली बैठक में जिले की मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जिला अस्पताल के उन्नयन पर चल रही प्रक्रिया बैठक में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अनूपपुर जिला अस्पताल के उन्नयन से जुड़े प्रस्ताव और नए पदों की स्वीकृति व पदस्थापना का कार्य राज्य शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन है। इन निर्णयों का लाभ जिले को शीघ्र मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती जारी उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रदेशभर में 30 हजार से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और स्टाफ की कमी दूर होगी। ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे टेलीमेडिसिन की सुविधा उन्होंने टेलीमेडिसिन सुविधा को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया, ताकि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं ले सकें। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करने की अपील की। सिकल सेल, टीबी और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर फोकस डिप्टी सीएम ने सिकल सेल रोग, क्षय रोग (टीबी), मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर जैसे अहम स्वास्थ्य संकेतकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने इन क्षेत्रों में और बेहतर कार्य करने की जरूरत बताई। स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा बैठक में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती, रोगी कल्याण समिति, दिव्यांग प्रमाण पत्र, टीकाकरण, सिकल सेल, रक्त अल्पता, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, पीआईसीयू, एसएनसीयू, एनआरसी, रक्त जांच, फिजियोथेरेपी, ऑपरेशन सेवाएं, नेत्र जांच, मानसिक स्वास्थ्य जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी, परिवार कल्याण कार्यक्रम, एम्बुलेंस सेवा और आयुष्मान कार्ड निर्माण जैसे विषयों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने रखी जिले की स्वास्थ्य रिपोर्ट इस मौके पर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिले की स्वास्थ्य संरचना, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी की जानकारी दी। उन्होंने सीएसआर और डीएमएफ मद से उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *