जयपुर के न्यूरोसर्जन को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच:डॉ. अभिजीत वर्मा ने नेपाल में यूबीई स्पाइन सर्जरी पर भारत का किया प्रतिनिधित्व

जयपुर के न्यूरोसर्जन और यूबीई स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत वर्मा को काठमांडू, नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय यूबीई स्पाइन कॉन्फ्रेंस में कीनोट स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया। यह सम्मेलन 19-20 सितंबर को आयोजित किया गया। सम्मेलन में थाईलैंड, कोरिया और चीन समेत कई देशों के शीर्ष स्पाइन सर्जन शामिल हुए। डॉ. वर्मा ने यूबीई स्पाइन सर्जरी की नई तकनीकों पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सर्जरी के दौरान रक्तस्राव नियंत्रण और मरीजों की तेज रिकवरी पर भी चर्चा की। डॉ. वर्मा ने कहा कि यूबीई स्पाइन सर्जरी रीढ़ की हड्डी के रोगों के इलाज में नया बदलाव ला रही है। वे इसे और अधिक सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रहे हैं। डॉ. वर्मा भारत के चुनिंदा विशेषज्ञों में से हैं, जिन्हें यूबीई तकनीक का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है। उन्होंने अब तक हजारों मस्तिष्क और रीढ़ की सर्जरियां सफलतापूर्वक की हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *