जालोर में अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की मांग:शिव सेना ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जालोर में अलग-अलग मामलों में न्याय दिलाने की मांग को लेकर शिव सेना जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में लोगों ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ज्ञापन में बताया कि सायला थाने में पीड़ित कैलाश कुमार पुत्र जोगाराम की जमीन आई हुई हैं। इस पर कोर्ट स्टे होने के बाद भी पुलिस ने कब्जा करने वाले दूसरे पक्ष के साथ मिलकर प्रार्थी की जमीन पर कब्जा कराने की कोशिश की। मामले में सायला थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह को हटाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि नोसरा थाना क्षेत्र की नेहा राजपुरोहित पुत्री अशोक कुमार की 12.75 बीघा भूमि को फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर कुछ लोगों ने अपने नाम करा कर हड़प ली है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया। नौसरा थाने के आईपूरा निवासी एक गुमशुदा लड़की को बरामद कर घर वापस लाने की मांग भी की गई। शिव सेना(UBT)के नेतृत्व में कार्यकर्ता और लोगों ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राजपुरोहित सेवा संघ के जिला संयोजक भरत सिंह राजपुरोहित, शिव सेना शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, शहर उप प्रमुख पूनमाराम माली, दुर्गाराम मीणा, हनुमान माली, भेरूसिंह राजपुरोहित व डूगाराम लुहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *