उज्जैन | महाकालेश्वर मंदिर को जयपुर के एक भक्त ने 111 किलो पीतल के नंदी भेंट किए। भक्त ने यह दान अपनी मनोकामना पूरी होने पर किया। मंदिर प्रबंध समिति ने दानदाता का सम्मान किया। जयपुर निवासी विपिन बंसल ने पुजारी राजेश शर्मा की प्रेरणा से महाकाल को यह पीतल के नंदी समर्पित किए हैं। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के अनुसार पीतल के नंदी को मंदिर में उचित स्थान पर स्थापित किया जाएगा।


