उज्जैन | महाराष्ट्र समाज उज्जयिनी के वर्ष 2025 से 2028 तक के लिए पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए पंकज चांदोरकर और सुचित्रा केतकर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें चांदोरकर को 13 में से 8 मत मिले। उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया। सचिव के लिए सुशील मुले को निर्विरोध सचिव घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष रवींद्र मुले को चुना गया। सहसचिव मिलिंद पन्हालकर और यशवंत तिलगुड़कर चुने गए। निर्वाचन अधिकारी हेमचंद्र नाइक ने सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया।


