उज्जैन | धर्म नगरी उज्जैन में रविवार को अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन का शुभारंभ हुआ। संयोजक ज्योतिषाचार्य डॉ. सर्वेश्वर शर्मा ने बताया अध्यक्षता सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने की। अतिथि डॉ. एचएस रावत नई दिल्ली, समाजसेवी नरेश शर्मा, डॉ. रमन सोलंकी, गोविंद गंधे, प्रो. बीके अंजना, आचार्य चूड़ामणि पांडेय, थे। दो दिनी आयोजन में मध्य प्रदेश सहित अनेक राज्यों के विद्वान, ज्योतिषी अपने शोध परक व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। संचालन डॉ. महेंद्र पंड्या ने किया। आभार डॉ. रश्मि मिश्रा ने माना।


