जयपुर के मदरसा छात्रों के लिए पहली बार खेल महोत्सव:14 ग्रुप्स में बंटे स्कूलों की टीमें खेल रहीं कबड्डी-खो खो; 15 फरवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता

जयपुर में पहली बार मदरसा छात्र-छात्राओं के लिए खेल महोत्सव ‘उमंग 2K25’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध की पहल पर शुरू हुए इस आयोजन में जिले के सभी ब्लॉक के मदरसे भाग ले रहे हैं। खेल महोत्सव में मदरसों को 14 ग्रुप्स में बांटा गया है। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, रस्साकशी और रुमाल झपट्टा जैसे खेल शामिल हैं। आज झोटवाड़ा में ग्रुप 8 के मदरसों की प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रत्येक ब्लॉक से एक विजेता टीम का चयन किया जा रहा है। ये टीमें 15 फरवरी को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जिला स्तर पर होने वाले इस महाकुंभ में लगभग 400 छात्र-छात्राएं अपना दमखम दिखाएंगे। यह पहल मदरसा छात्रों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *