जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 26 जनवरी (सोमवार) को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजित समारोह के दौरान ट्रैफिक की सुगम व सुव्यवस्थित संचालन के लिए विशेष बदलाव किए गए है। प्रोग्राम के दौरान ट्रैफिक व पार्किंग-एंट्री को लेकर निम्न बदलाव किए गए है। SMS स्टेडियम में एंट्री एवं पार्किंग व्यवस्था
1. सभी पासधारी अपने-अपने वाहन पास को वाहन की विन्ड स्क्रीन पर लगाएंगे और निर्धारित गेट से ही वाहन एंट्री कर सकेंगे। 2. पूर्वी गेट टोंक रोड से आमजन, परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं/कलाकारों की एंट्री होगी। इनके वाहन अम्बेडकर सर्किल के पास SMS इनवेस्टमेन्ट ग्राउन्ड पर पार्क होंगे। 3. गेट संख्या 18, 19, 21 के कार्ड धारी SMS स्टेडियम में दक्षिणी गेट (विधान सभा के पास) से एंट्री करेंगे। वाहन स्टेडियम के अन्दर निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेंगे। 4. गेट संख्या 02, 03 और 24 के कार्ड धारी SMS स्टेडियम में उत्तरी गेट (भवानी सिंह सड़क) से प्रवेश करेंगे। जिनके वाहन रिंग रोड पर पार्किंग गेट नं0 1 से 16 के बीच में निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेंगे। 5. गेट संख्या 22 व 23 के कार्ड धारी अतिविशिष्ठ अतिथिगण/अतिथि इत्यादि SMS स्टेडियम में पश्चिमी गेट (यूथ हॉस्टल के पास) से प्रवेश करेंगे। VIP के अतिरिक्त सभी वाहन SMS स्टेडियम के मेन गेट के दोनों तरफ व इंडोर स्टेडियम के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेगें। 6. समारोह के दौरान भवानी सिंह रोड, जनपथ, टोंक रोड एवं पंकज सिंघवी मार्ग पर संचालित होने वाले ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो पर संचालित किया जाएगा। 7. अम्बेडकर सर्किल से रामबाग चौराहा तक, भवानी सिंह रोड व रामबाग चौराहा से यूनिवर्सिटी मोड तक, टोंक रोड, यूथ होस्टल पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग बंद रहेगी। 8. एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवाओं के वाहन निर्बाध रूप से आवागमन कर सकेंगे। आमजन से अपील है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान समानान्तर मार्गों का यूज करें।


