जयपुर जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग:वीआईपी लाउन्ज में रखा सामान जलकर खाक, समय रहते आग पर पाया काबू

जयपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नं 1 स्थित वीआईपी लाउन्ज में सोमवार तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कारण लाउन्ज में लगा एसी, सोफे जलकर खाक हो गए। आग लगने की बात से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। हालांकि स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं होने से बच गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- गर्मी ज्यादा होने के कारण लोड बढ़ने से शॉर्ट सर्किट हुई और आग लग गई। हालाकि इस आग की घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल जगह को सील कर हादसे की जांच की जा रही है। कर्मचारियों के अनुसार वीआईपी लाउन्ज में रखे सामान के जलने से रेलवे को लगभग 10 से 15 लाख का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *