जयपुर जिला परिषद में 6 वार्ड बढ़ेंगे:51 से बढ़ाकर 57 करने की तैयारी, पंचायत समितियों के पुनर्गठन पर भी काम शुरू

जयपुर नगर निगम का पुनर्गठन होने के अब जिला परिषद और पंचायत समितियों के पुनर्गठन पर काम शुरू हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के मुताबिक जयपुर जिला परिषद में अब वार्डों की संख्या 51 से बढ़ाकर 57 करने की तैयारी की जा रही है। जबकि नई पंचायत समितियां बनने के बाद हुई कुल 21 पंचायत ​समितियों में 381 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं। जयपुर जिला परिषद में वर्तमान में 51 वार्ड हैं। जिले का पुनर्गठन होने के बाद यहां से कोटपूतली और विराटनगर का एरिया हट गया है। इसके बावजूद जयपुर जिला परिषद में इस बार वार्डों की संख्या बढ़ाई गई है। यहां 57 वार्ड बनाने का प्रस्ताव तैयार करके आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। बस्सी, चौमूं, शाहपुरा में सबसे ज्यादा वार्ड प्रस्तावित इधर पंचायत समितियों का पुनर्गठन का काम पूरा होने के बाद अब वार्डों का निर्धारण कर प्रारूप तैयार किया गया है। सबसे ज्यादा 25-25 वार्ड बस्सी, चौमूं और शाहपुरा पंचायत समितियों में प्रस्तावित किए गए हैं। फागी, दूदू, सांगानेर, माधोराजपुरा, झोटवाड़ा, कोटखावदा, तूंगा, रामपुरा डाबरी और जालसू में 15-15 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैंं। किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, गोविंदगढ़, आंधी में 19-19, जमवारामगढ़ में 23, आमेर में 21, सांभरलेक, चाकसू और मौजमाबाद में 17-17 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं। जयपुर की ये खबर भी पढ़िए जयपुर के मालवीय नगर-सांगानेर में गंदगी-पानी और लाइट की समस्या:दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट में लगातार आ रही शिकायतें, लोग हो रहे परेशान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *