जयपुर जीआरपी ट्रेन में चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा:4 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी बरामद,यात्रियों को नींद में देख करता वारदात

पुलिस थाना जीआरपी जयपुर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन में चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ट्रेन में यात्रियों को नींद में देख ज्वेलरी, पर्स और रुपए चोरी कर देता था। शिकायत मिलने के बाद टीम ने 72 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके पास से 4 लाख रुपए की ज्वेलरी भी बरामद हुई है। जीआरपी जयपुर के थाना प्रभारी वीरेंद्र कुरील ने बताया कि एक महिला यात्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 दिसंबर को साबरमती एक्सप्रेस में यात्रा करते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका पर्स चोरी कर लिया था। इसमें मोबाइल और जेवरात थे। इस पर टीम ने 10 दिसंबर को जयपुर और शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी की पहचान होने पर उसे जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वह कोटा और एमपी समेत कई शहरों में इस तरह की वारदात कर चुका है। अरोपी वारदात के बाद मोबाइल फेंक देता था। इस कार्रवाई में विशेष सहयोग जीआरपी गंगापुर सिटी और डीएसटी गंगापुर सिटी के अधिकारियों ने दिया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रेलवे, भूपेंद्र साहू, आईजीपी रेलवे, राघवेंद्र सुहासा और पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर, नरेंद्र सिंह ने इस सफलता पर टीम की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की कार्रवाइयां जारी रहेंगी ताकि रेलवे ट्रेनों में चोरियों पर अंकुश लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *