ट्रक से पकड़ी 15 लाख की शराब, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार:ब्लैंकिट की आड़ में की जा रही थी तस्करी, धम्बोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धम्बोला थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ लगातार दूसरे दिन शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने थाने के बाहर नाकेबंदी के दौरान शराब से बड़े ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से 15 लाख की शराब बरामद करते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। ब्लैंकिट की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। धम्बोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया की एरिया डोमिनेशन के तहत पुलिस की ओर से थाने के बाहर नाकेबंदी शुरू की गई। इस दौरान जोगपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रुकवाया गया। पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने अपना नाम गोधरा गुजरात निवासी रमजान बताया। ड्राइवर ने ट्रक में ब्लेंकिट होना बताया, लेकिन मुखबिर की सूचना पक्की होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। ट्रक में ब्लैंकिट की आड़ में राजस्थान निर्मित शराब के कार्टन भरे हुए थे, जिस पर पुलिस ने ट्रक को जब्त किया। वहीं, आबकारी अधिनियम में ड्राइवर रमजान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से राजस्थान निर्मित शराब के 354 कार्टन बरामद किए हैं। जिनकी बाजार की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शराब को प्रतापगढ़ से भरकर गुजरात तस्करी करना बताया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। धम्बोला थाना पुलिस ने शुक्रवार को भी एक लोडिंग टेम्पो से डेढ़ लाख की शराब जब्त की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *