जयपुर-दिल्ली हाईवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा:पिछला टायर फटने से बेकाबू, ई-रिक्शा और कार को चपेट में लिया, बड़ा हादसा टला

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पावटा कस्बे के पास केमिकल से भरा टैंकर बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में टैंकर ने दो अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया। प्रागपुरा थाना प्रभारी भजना राम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टैंकर मुंबई से नालागढ़ जा रहा था और इसमें शैंपू तथा साबुन बनाने वाला केमिकल भरा हुआ था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पावटा के पास टैंकर का पिछला टायर फटने से वह बेकाबू हो गया। बेकाबू टैंकर ने राजमार्ग पर खड़े एक रिक्शे और एक मारुति कार को टक्कर मारी और फिर राजमार्ग पर बने एक नाले में जाकर रुक गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रागपुरा थाना पुलिस और नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सावधानी के तौर पर यातायात रोक दिया, बिजली आपूर्ति बंद करवा दी और केमिकल से भरे टैंकर पर पानी की बौछार करवाई। चार क्रेनों की मदद से टैंकर को सीधा करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *