जयपुर पुलिस ने दो फार्मासिस्ट के घर छापे मारे:प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा मिला, नशीले इंजेक्शनों की करते तस्करी, अरेस्ट

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने शुक्रवार रात दो फार्मासिस्ट के घर रेड डाली। पुलिस को छापेमारी में प्रतिबंधित दवाइयों का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस ने दोनों फार्मासिस्ट को ड्रग तस्करी में अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मिली प्रतिबंधित दवाइयों-इंजेक्शन और बिक्री की रकम को जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों ने नशीली दवाई-इंजेक्शन की तस्करी करना स्वीकार किया है। ड्रग्स तस्करी में दो गिरफ्तार जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया- ड्रग तस्करी में आरोपी सुनील कुमार गोयल (37) निवासी गणेश नगर मानसरोवर हाल सेक्टर-19 प्रताप नगर और नरेन्द्र सिंह नरुका (39) निवासी अम्बिका कॉलोनी-सेकेंड सांगानेर को अरेस्ट किया है। आरोपी सुनील कुमार गोयल और नरेन्द्र सिंह नरुका मेडिकल स्टोर संचालक फार्मासिस्ट है। सीएसटी को सूचना मिली कि प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी में दो फार्मासिस्ट शामिल हैं। जिसके घरों पर बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवाइयां मिल सकती हैं। दो फार्मासिस्ट के घरों पर रेड सीएसटी ने सांगानेर और प्रताप नगर स्थित दोनों फार्मासिस्ट के घरों पर शुक्रवार रात रेड डाली। तलाशी के दौरान दोनों फार्मासिस्ट के घरों से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों में 3 हजार 465 ट्रोमाडोल कैप्सूल, 100 इंजेक्शन, 12 हजार 600 अल्प्राजोलम टैबलेट और 1 हजार 210 ऐविल टैबलेट मिली। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने से मिली 76 हजार 760 रुपए भी मिले। दवाइयां और कैश जब्त सीएसटी की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रताप नगर और सांगानेर में अलग-अलग मामले दर्ज करवाकर अरेस्ट किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मिली प्रतिबंधित दवाइयों और रुपए जब्त किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *