धौलपुर नगर परिषद का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित:पार्षदों की बैठक, सभापति खुशबू सिंह को कर्मचारियों ने दी विदाई

धौलपुर नगर परिषद का पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक निजी मैरिज होम में सभी वार्डों के पार्षदों की बैठक हुई। वहीं, सभापति खुशबू सिंह को नगर परिषद टाउन हॉल में विदाई दी गई। निजी मैरिज होम में आयोजित बैठक में वार्ड पार्षदों ने अपने पांच साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद के सभापति और प्रशासनिक अधिकारियों पर काम न करने के आरोप लगाए। बैठक के समापन पर सभी पार्षदों ने एक-दूसरे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। पार्षदों की बैठक के बाद नगर परिषद टाउन हॉल में सभापति खुशबू सिंह के लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभापति प्रतिनिधि निशांत सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम नगर परिषद के कार्मिकों और अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर पार्षदों सहित सभी उपस्थित लोगों ने सभापति खुशबू सिंह के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत नगर परिषद के कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *