डीग जिले के कुम्हेर इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीहर पक्ष के आने के बाद महिला के शव का आज पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में महिला के परिजनों ने बताया कि महिला कई दिनों से बीमारी से परेशान थी। इसलिए उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। अपने कमरे में लगाई फांसी रारह चौकी इंचार्ज हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि रीना (26) निवासी ताखा गांव थाना कुम्हेर ने कल देर शाम अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जैसे ही परिजन उसके कमरे में गए तो, उन्होंने शव को पंखे के कुंडे से लटका हुआ देखा। जिसके बाद वह शव को फांसी के फंदे से उतारकर आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रीना को मृत घोषित कर दिया। महिला के पास दो बेटे हैं रीना के पति देवेंद्र ने उसके पीहर तिकलगढ़ी नोह झील यूपी में घटना की सूचना दी। जिसके बाद आज रीना के पीहर पक्ष के लोग आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद रीना के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। रीना का पति देवेंद्र फाइनेंस का काम करता है। रीना और देवेंद्र के पास दो बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा 5 साल और छोटा बेटा 1 साल का है। बीमारी की वजह से डिप्रेशन में रहती थी महिला हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि परिजनों ने जब पूछताछ की गई तो, पता लगा की रीना बीमार रहती थी। जिसको लेकर वह काफी डिप्रेशन में थी। इसलिए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीहर और ससुराल पक्ष की रजामंदी से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।


