जयपुर पुलिस ने ‘777 गैंग’ का बदमाश पकड़ा:’किलर गैंग’ पर किया था अटैक, वर्चस्व को लेकर हुआ था झगड़ा

जयपुर पुलिस ने ‘777 गैंग’ के बदमाश को शुक्रवार दोपहर अरेस्ट किया है। दो हजार रुपए का इनामी बदमाश पिछले एक साल से फरार चल रहा था। वर्चस्व को लेकर ‘777 गैंग’ व ‘किलर गैंग’ में आपस में झगड़ा होने पर एक-दूसरे पर अटैक किया था। विधायकपुरी थाना पुलिस दोनों गैंग्स के अब तक कुल 17 बदमाशों को अरेस्ट कर चुकी है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- ‘777 गैंग’ के बदमाश मोहम्मद शाहिद कुरैशी उर्फ शाहिद सरकार (25) निवासी चांदपोल बाजार कोतवाली हाल नाहरी का नाका शास्त्री नगर को अरेस्ट किया है। पिछले एक साल से वह ‘किलर गैंग’ के बदमाशों पर अटैक मामले में फरार चल रहा था। दो हजार का रखा था इनाम वह लगातार अपने छिपने के ठिकानों को बदल रहा था, जिसके कारण पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। पुलिस पकड़ से बचने के चलते बदमाश शाहिद कुरैशी पर 2 हजार रुपए का इनाम रखा गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह दबिश देकर फरार बदमाश शाहिद कुरैशी उर्फ शाहिद सरकार को धर-दबोचा। वर्चस्व की जंग में झगड़ा
SHO (विधायकपुरी) बनवारी लाल मीना ने बताया- सितंबर-2024 में एमआई रोड पर ‘777 गैंग’ व ‘किलर गैंग’ के बदमाशों में वर्चस्व को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों गैंग्स के बदमाशों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया। हमले में कई जनों के चोटिल होने के साथ ही खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर कार में आग लगा दी गई थी। विधायकपुरी थाना पुलिस में दोनों गैंग की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज करवाए गए। सरेआम सड़कों पर करते गुंडागर्दी पुलिस की ओर से अब तक कार्रवाई कर दोनों गैंग्स के 17 बदमाशों को अरेस्ट कर जेसी भेज दिया गया है। दोनों पक्षों से जांच में सामने आया कि दोनों ही गैंग के लोग अपना प्रभाव व डर कायम करने के लिए सरेआम सड़कों व होटलों में गुंडागर्दी की वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसे में जिस गैंग का वर्चस्व बढ़ जाता है तो दूसरी गैंग उसके वर्चस्व को कम करने और अपना प्रभाव दिखाने के लिए जानलेवा हमला कर देती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *