जयपुर में अखिल भारतीय संत सम्मेलन:देश भर से आए 151 संत-महंत होंगे सम्मानित, अध्यात्म और राष्ट्र हित पर होगी चर्चा

राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक सृजन पखवाड़े के तहत जयपुर में एक विशेष संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत अकादमी और धर्म सेतु के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। संस्कृत अकादमी की निदेशक डॉ. लता श्रीमाली ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन अध्यात्म, गौ सेवा, भगवद्गीता और राष्ट्र हित को समर्पित है। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए 151 संत-महंतों का विशेष सम्मान किया जाएगा। धर्म सेतु के संस्थापक राघव जोशी ने बताया कि संतों के स्वागत के लिए आचार्य राजेश्वर को संयोजक नियुक्त किया गया है। महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी और प्रिय शरण युवा भागवताचार्य ने सम्मेलन के पोस्टर का लोकार्पण किया। सम्मेलन में देश भर से संत-महंत, विद्वान, समाजसेवी और संस्कृति से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले सांस्कृतिक सृजन पखवाड़े का हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *