19 जनवरी को होने वाला जयपुर डॉग शो अपने आप में अनोखा होगा। इस बार एक किलो के चिवावा से लेकर 150 किलो के तिब्बतियन मैस्टिफ तक मॉडल्स के साथ रैम्प वॉक करेंगे। दशहरा ग्राउंड पर आयोजित होने वाले 26वें जयपुर डॉग शो में देश विदेश के अलग-अलग ब्रीड्स 300 से अधिक डॉग्स भाग लेंगे। इस बार जयपुर डॉग शो में 2 इंटरनेशनल जज चैंपियन डॉग चुनेंगे। जयपुर डॉग शो के आयोजक जगदीश चंद्रा ने बताया कि मलेशिया से व्हेंग वोह चेन और सिंगापुर से सटेनली शेन जजिंग के लिए जयपुर डॉग शो आने वाले हैं। वे डॉग्स की ब्रीड, रखरखाव, बिहेवियर के आधार पर चैम्पियन डॉग का चुनाव करेंगे। इस बार डॉग शो में फन एक्टिविटीज होंगी। इसमें विजीटर्स भी भाग ले सकेंगे। डॉग शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से किसी एक को लकी ड्रॉ के जरिए एक आईफोन भी दिया जाएगा। अपने डॉग्स को लगवा सकेंगे माइक्रोचिप
कैनल क्लब ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर के सेक्रेटरी वीरेन शर्मा ने बताया- डॉग्स के खो जाने के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार एक विशेष कैंप भी लगाया जा रहा है। इसमें डॉग ओनर्स अपने डॉग को कैनल क्लब ऑफ इंडिया से रजिस्टर करवा, माइक्रोचिप लगवा सकेंगे। इससे डॉग को एक रजिस्ट्रेशन नंबर और सर्टिफिकेट मिलेगा। माइक्रोचिप की मदद से डॉग के गुम हो जाने पर उसकी आसानी से ट्रेसिंग भी की जा सकेगी। जयपुर डॉग शो में इंडी डॉग्स पप्स का अडॉप्शन कैंप भी लगेगा। इस कैंप में छोटे-छोटे प्यारे पपीज को गोद लिया जा सकता है। वीरेन शर्मा ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि बड़ी संख्या ने जयपुराइट्स इन इन मासूम डॉग्स को एडॉप्ट करेंगे और देश में डॉग लवर्स के रूप में नई नजीर पेश करेंगे। कुछ पेपर फॉर्मेलिटी करके कोई भी इन डॉग्स के प्राउड पेरेंट्स बन सकते हैं।


