जयपुर में इस बार IPL के मैच देखना महंगा हो गया है। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टिकटों की रेट में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। वहीं स्टूडेंट्स को राहत दी है। जयपुर में आईपीएल के 5 मैच होंगे। पहले मैच के लिए ऑफलाइन टिकटों की बिक्री 5 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। ये टिकटें राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट द्वारा 13 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने जा रहे पहले मुकाबले के लिए काउंटर पर बेचीं जाएंगी। इसमें स्टूडेंट्स के लिए आईडी दिखाने पर 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा। उन्हें 1500 रुपए का टिकट महज 500 रुपए में मिलेगा। वहीं अन्य कैटेगरी में टिकटों की दरें डिमांड के अनुसार बढ़ाई जाएंगी। राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने हर मैच में टिकटों प्राइज अलग-अलग होने के संकेत दिए हैं। ऑर्गनाइजिंग कमेटी का आज गठन राजस्थान खेल विभाग के सचिव नीरज कुमार पवन ने बताया कि जयपुर में होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों के लिए 5 अप्रैल से ऑफलाइन टिकट की सेल शुरू कर दी जाएगी। जहां स्टूडेंट्स भी अपना आईडी कार्ड दिखाकर स्टूडेंट टिकट ले सकेंगे। इसके साथ ही जयपुर में मैच के दौरान सुरक्षा से लेकर पार्किंग जैसी तमाम व्यवस्थाओं को लेकर आज राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा ऑर्गनाइजिंग कमेटी का गठन भी किया जाएगा। ताकि जयपुर में मैच के दौरान आने वाले दर्शकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। महंगी हुई टिकटें जयपुर में इस बार पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में आईपीएल मैच देखना महंगा हो गया है। रॉयल्स ने अपने अलग-अलग कैटेगरी के टिकट की रेट 3 हजार रुपए तक बढ़ाई है। हालांकि, नया सीजन स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि उनकी कैटेगरी में 1500 वाले टिकट केवल 500 रुपए में मिलेंगे। इस बार IPL मैचों के लिए टिकट के रेट 1500 से लेकर 20 हजार रुपए तक तय किए गए हैं। पिछली बार सबसे सस्ता टिकट 1000 रुपए में था। इस बार इसका रेट 500 रुपए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग स्टैंड और लाउंज की रेट में 3000 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। रॉयल बॉक्स की रेट जो पिछली बार 6000 रुपए निर्धारित की गई थी। उसे इस बार बढ़ाकर 9000 रुपए किया गया है। 1500 वाली टिकट 500 रुपए में मिलेगी स्टूडेंट्स के लिए 1500 वाली टिकट की कीमत 500 रुपए रखी गई है। ये टिकट सिर्फ ऑफलाइन मिलेगी। स्टूडेंट को अपना आईडी कार्ड दिखाकर ले सकेंगे। एक स्टूडेंट आईडी कार्ड से सिर्फ एक टिकट ही ले सकेंगे। इसके साथ ही मैच की टिकटें ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स द्वारा बीकानेर रूफटॉप, सांभर लाउंज, अजमेर रूफटॉप, नॉर्थ ईस्ट लॉन, नॉर्थ वेस्ट लॉन, ईस्ट लॉन 1, ईस्ट लॉन 2 की रेट लिस्ट फिलहाल जारी नहीं की गई है। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि जयपुर में आयोजित होने जा रहे 5 मैच के दौरान टिकटों की रेट में मैच की डिमांड के अनुसार बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए स्टेडियम के पास और अन्य जगहों पर काउंटर लगाए जाएंगे। आईपीएल से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में IPL मैच, स्टेडियम में पूरा नहीं हुआ निर्माण:BCCI की टीम ने किया निरीक्षण, खेल सचिव बोले- सुरक्षा मानकों की हो रही अनदेखी जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 13 अप्रैल को खेला जाएगा। मैच से 11 दिन पहले तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में निर्माण कार्य जारी है। इसको लेकर मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की टीम ने सवाई मानसिंह स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान खेल विभाग के सचिव नीरज कुमार पवन ने कहा- एसएमएस में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)


