जयपुर में एडवोकेट का किडनैप कर मांगी फिरौती:चलती कार में जमकर की मारपीट, जिंदा छोड़ने के एवज में वसूले रुपए

जयपुर में एक एडवोकेट का किडनैप कर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। चलती कार में एडवोकेट के साथ जमकर मारपीट की गई। जिंदा छोड़ने के एवज में रिश्तेदारों से डिमांड कर रुपए वसूले गए। सांगानेर थाना पुलिस ने किडनैप एडवोकेट को छुड़वाते हुए सात बदमाशों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में यूज कार व उनके मोबाइल भी जब्त किए है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया- किडनैपिंग के मामले में आरोपी शिवराज सैनी (25), फूल सिंह सैनी (26), रवि सैनी (20), पिंटू सैनी (25), बंटी राम सैनी (24), आशीष मीणा (25) और मलकेश सैनी (24) निवासी बामनवास सवाई माधोपुर को अरेस्ट किया है। आरोपी फूल सिंह सैनी जयपुर के महिन्द्रा सेज में रहकर डीवी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करता है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में यूज कार और सभी के सातों मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कार टच होने पर किया किडनैप
पुलिस जांच में सामने आया है कि सवाई माधोपुर के रहने वाले सभी आरोपी जयपुर में पार्टी करने आए हुए थे। 10 जनवरी की रात एडवोकेट मानवेन्द्र सिंह अपनी कार से मानसरोवर जा रहे थे। सांगानेर इलाके में कार टच हो जाने पर आरोपी बदमाशों ने उनका पीछा किया। बचने की कोशिश में सीताबाड़ी स्थित रॉयल एवेन्यू के पास एडवोकेट मानवेन्द्र बंदी गली में फंस गए। बदमाशों ने मारपीट कर जबरन एडवोकेट को अपनी कार में डालकर किडनैप कर लिया। परिजनों से वसूले रुपए
चलती कार में एडवोकेट के साथ जमकर मारपीट की गई। धमकी देकर परिजन-रिश्तेदारों से रुपए मांगवाने का दबाव बनाया गया। क्यूआर कोड भेजकर दोस्त और पत्नी के जरिए 16 हजार रुपए वसूले गए। जिसके बाद लगातार छोटे-छोटे अमाउंट में रुपए मांगने लगे। इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर सांगानेर थानाधिकारी लिखमाराम अपनी टीम के साथ एडवोकेट की क्षतिग्रस्त मिली कार के पास पहुंच गए। परिजनों से कॉन्टैक्ट होने पर किडनैपर के वसूले के रुपए भेजने के आधार पर लोकेशन ट्रेस की गई। पीछा किया शुरू, घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस टीम के लोकेशन ट्रेस करने पर लालसोट गंगापुर सिटी की मिली। पुलिस की टीम ने किडनैपर का पीछा करना शुरू किया। किडनैपर की ओर से कॉल कर परिजनों को फिरौती के लिए धमकाया गया। जिंदा छोड़ने की एवज में डिमांड की जा रही रकम को तुरंत डालने की कहा गया। फिरौती देने पर जयपुर के आस-पास जिंदा छोड़कर जाने की कहा गया। पीछा करते हुए पहुंची पुलिस टीम को जयपुर के वाटिका के पास रिंग रोड की स्लिप लेन में अंधेरे में एक कार खड़ी मिली। घेराबंदी कर कार को चैक किया गया तो उसमें किडनैप एडवोकेट बदहवास हालत में पड़े मिले। पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित छुड़वाकर सातों बदमाशों को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने डिमांड करने के अनुसार रुपए मिलने पर फिरौती प्लानिंग करना बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *