जोधपुर में एक्टिंग पाठशाला,अनूप सोनी सिखाएंगे कैमरे का सामना करना:’सावधान-सतर्क’ रहने की सलाह देने वाले अनूप की मास्टरक्लास रिफ-2026 में

‘क्राइम पेट्रोल’ में अपनी गंभीर आवाज से देश को ‘सावधान और सतर्क’ रहने की सलाह देने वाले मशहूर अभिनेता अनूप सोनी अब जोधपुर में अभिनय की बारीकियां सिखाते नजर आएंगे। मौका होगा 12वें राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (RIFF-2026) का, जहां वे न केवल बतौर मेहमान शिरकत करेंगे, बल्कि एक्टिंग के छात्रों की क्लास भी लेंगे। फेस्टिवल में अनूप सोनी को भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में उनके शानदार सफर के लिए ‘एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से भी नवाजा जाएगा। मंच से स्क्रीन तक: आत्मविश्वास का पाठ रिफ के संस्थापक सोमेन्द्र हर्ष ने बताया कि अनूप सोनी 4 फरवरी को जोधपुर के मिराज सिनेमा, ब्लूसिटी मॉल में एक विशेष मास्टरक्लास लेंगे। इसका विषय बेहद दिलचस्प रखा गया है- “मंच से स्क्रीन तक – आत्मविश्वास निखारें और कैमरे के सामने अपनी पकड़ मज़बूत करें”। हर्ष के अनुसार अक्सर थिएटर से आए कलाकारों को कैमरे के सामने झिझक होती है। अनूप सोनी इसी डर को निकालने और ऑन-कैमरा कमांड हासिल करने के टिप्स देंगे। यह सेशन सिर्फ लेक्चर नहीं, बल्कि उनके वर्षों के अनुभव का निचोड़ होगा, जो नए अभिनेताओं और सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी वर्कशॉप से कम नहीं होगा। मेहरानगढ़ की प्राचीर पर मिलेगा सम्मान जोधपुर की ऐतिहासिक विरासत भी इस पल की गवाह बनेगी। 4 फरवरी की शाम मेहरानगढ़ फोर्ट के जयपोल में फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इसी भव्य समारोह में अनूप सोनी को ‘ऑनरेरी अवॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस फ़ॉर कंट्रीब्यूशन इन इंडियन सिनेमा एंड टेलीविज़न’ प्रदान किया जाएगा। संजीदा अभिनय के लिए है पहचान अनूप सोनी की पहचान एक ऐसे अभिनेता के तौर पर है, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस बेहद प्रभावशाली है। ‘बालिका वधू’ और ‘सी हॉक्स’ जैसे टीवी शोज़ हो या ‘गंगाजल’ और ‘फिज़ा’ जैसी फिल्में, उन्होंने हमेशा अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी है। विशेष रूप से ‘क्राइम पेट्रोल’ के होस्ट के रूप में उन्होंने एंकरिंग की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया है। 31 जनवरी से शुरू होगा सिनेमा का महाकुंभ रिफ फिल्म क्लब के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं RIFF के फ़ाउंडर, सीईओ एवं फेस्टिवल डायरेक्टर सोमेन्द्र हर्ष ने बताया कि रिफ का 12वां संस्करण राजस्थान पर्यटन विभाग और कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित हो रहा है। 31 जनवरी से 4 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में फिल्म स्क्रीनिंग, ओपन फोरम, टॉक शो और वर्कशॉप का दौर चलेगा। मिराज सिनेमा में देश-विदेश की फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जबकि समापन समारोह मेहरानगढ़ में होगा। —– ये भी पढ़ें… रिफ-2026 में मुकेश छाबड़ा को मिलेगा ऑनरेरी अवॉर्ड:जोधपुर में 3 फरवरी को आयोजित होगी कास्टिंग मास्टरमाइंड की मास्टरक्लास, नए कलाकारों देंगे टिप्स

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *