जयपुर में ऑडी कार एक्सीडेंट- ड्राइवर को किया अरेस्ट:16 लोगों को रौंदकर था भागा, हफ्तेभर से काट रहा था फरारी

जयपुर में ऑडी कार से 16 लोगों को रौंदने के मामले में पुलिस ने रविवार दोपहर बड़ी कार्रवाई की है। पिछले हफ्तेभर से फरार 25 हजार रुपए के इनामी मेन आरोपी कार ड्राइवर को अरेस्ट किया गया है। पत्रकार थाना पुलिस ने रिंग रोड पर चलाए सर्च ऑपरेशन में फरार ड्राइवर को पकड़ा है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया- ऑडी कार से 16 लोगों को रौंदने के मामले में फरार ड्राइवर दिनेश रणवा (32) निवासी दूधवा खारा चूरू को अरेस्ट किया गया है। 9 जनवरी को मानसरोवर के खरबास सर्किल पर ओवर स्पीड ऑडी कार को उसने रोड किनारे स्टॉलों में घुसा दिया था। जिसके बाद मौके से वह फरार हो गया था। पुलिस की ओर से मामले की तुरंत कार्रवाई कर मेन आरोपी की मदद करने में सात लोगों को अरेस्ट किया था। पुलिस की ओर से फरार ड्राइवर दिनेश रणवा की तलाश में दबिश दी जा रही थी। फरार आरोपी के पकड़ में नहीं आने पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया। पुलिस ने करीब 100 किलोमीटर में लगे 500 से अधिक कैमरों की फुटेजों को खंगाला। जिसमें रिंग रोड के साथ होटलों, ढाबों व ट्रक रुकने वाले जगहों के साथ स्लिप रोड की CCTV फुटेजों को खंगाल सर्च ऑपरेशन चलाया। रविवार को रिंग रोड पर चलाए सर्च ऑपरेशन में आरोपी दिनेश रणवा पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *