जयपुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत:अलवर से एयरपोर्ट आ रहे थे, दो घायलों का हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

जयपुर के आमेर में आज सुबह एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार में बैठी महिला की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों 108 की सहायता से घायलों को एसएमएस के लिए रवाना किया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कार चालक और महिला के साथ मौजूद व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हैं जिन का उपचार चल रहा हैं। स्थानीय निवासी मुकेश चौधरी ने बताया- सुबह करीब 5.40 बजे कूकस स्थित गोल्ड पैलेस के सामने एक कार जो दिल्ली की तरफ से आ रही थी। मुख्य सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। कार में तीन लोग थे। इसमें एक महिला थी। दुर्घटना में तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की सहायता से एसएमएस रेफर किया गया। हॉस्पिटल में महिला की मौत हो गई। जयपुर एयरपोर्ट जा रहे थे इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची आमेर थाना पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटाया। मृतका की पहचान कल्याणी के रूप में हुई है। मृतका लक्ष्मण के साथ कार से शालीमार स्टेशन अलवर से जयपुर एयरपोर्ट जा रहे थे। दुर्घटना में कल्याणी की मौत हुई वहीं लक्ष्मण और कार चालक घायल हैं। इन का उपचार चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *