जयपुर में घर छोड़ने के लिए लिफ्ट देने के बहाने एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी परिचित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। चाकसू थाने में पीड़ित युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (चाकसू) मनोहर लाल कर रहे है। पुलिस ने बताया- चाकसू की रहने वाली 18 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 15 अगस्त को वह पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक लेकर मिले परिचित ने उसे रोक लिया। बातचीत के दौरान घर छोड़ने की कहकर लिफ्ट के बहाने बाइक पर बैठा लिया। सीतापुरा इलाके में ले जाकर धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी परिचित ने उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म कर मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। होश आने पर मोबाइल में बनाए अश्लील फोटो-वीडियो दिखाए। इस बारे में किसी को बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर टॉर्चर करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। चाकसू थाने में पिता के साथ पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।


