जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। वह ऑटोरिक्शा में घूमकर रेकी के बाद सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के माल को दिल्ली में छूटकर बिजनेसमैन को बेच देता था। चुराए माल को बेचकर आए रुपयों से आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने खुद का नया मकान बना लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- चोरी में आरोपी केशु उर्फ किशु सिंगीवाल (25) निवासी बगराना कानोता को अरेस्ट किया है। वह कानोता थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी-लूट के करीब 19 केस दर्ज हैं। SHO (मुरलीपुरा) वीरेन्द्र कुरील ने नेतृत्व में टीम ने 100 से अधिक CCTV फुटेजों को खंगाल बनाए रूटचार्ट के आधार पर चिह्नित कर उसको पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में यूज ऑटोरिक्शा बरामद किया है। ऑटोरिक्शा में घूमकर मकान चिह्नित करता था बदमाश पूछताछ में सामने आया है कि वह अपने ऑटोरिक्शा से दिन में गलियों में घूमकर चोरी करने वाले मकान को चिह्नित करता था। इसके बाद रात के समय आकर लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इसी दौरान CCTV फुटेजों से बचने क लिए उस पर टोपी लगाकर दिशा बदल लेता था। चोरी की वारदात को अंजाम देकर ऑटोरिक्शा लेकर फरार हो जाता था। चोरी किए सोने-चांदी के गहने और कीमती सामान को दिल्ली और छुटकर बिजनेसमैन को बेचता था। चोरी के माल बेचकर मिले रुपयों से उनसे नया मकान बनाना बताया है।


