जयपुर में जहर देकर युवक की हत्या!:रुपए लौटाने के बहाने था बुलाया, नशे की हालत में लौटा था घर

जयपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिचितों ने दिए रुपए लौटाने के बहाने उसे बुलाया था। नशे की हालात में घर लौटने पर उसकी मौत हो गई। बगरू थाना पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी ने तीन परिचितों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। ASI रामसिंह यादव ने बताया- बगरू के सांझरिया गांव निवासी मुकेश जांगिड़ (38) पुत्र रामजीलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी तारा देवी ने बगरू थाने में तीन परिचितों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि 4 दिसम्बर को परिचित मोहन लाल, कानाराम व छोटू सिंह ने उसके पति को रुपए लौटाने के बहाने बुलाया था। शाम करीब 6 बजे पति नशे की हालत में घर लौटा। तबीयत खराब होने की कहकर सो गया। तबीयत बिगड़ने पर मुकेश की मौत हो गई। बगरू थाना पुलिस ने CHC बगरू में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *