प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची। यहां से जोधपुर के चौपासनी रोड स्थित जूना खेड़ापति हनुमान मंदिर में उनका काफिला अचानक रुक गया। यहां गाड़ी से उतरकर वो मंदिर पहुंची और हनुमान मंदिर में दर्शन कर उन्होंने पूजा अर्चना भी की। यहां से वो फलोदी जिले के ढेलाना के लिए रवाना हुई। इस दौरान उनका भाजपा नेता कमलेश पुरोहित ने स्वागत किया। इससे पूर्व उनके जोधपुर एयरपोर्ट पर उनका भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। दिया कुमारी फलोदी से लोहावट जाएगी। यहां से सड़क मार्ग के जरिए जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। दिया कुमारी फलोदी के निकट ढेलाना में सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वहीं लोहावट जम्भेश्वर नगर में शोक सभा में भी शामिल होंगी। इसी कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल भी शामिल होंगे।


