जयपुर की बुनियादी सुविधाओं की बदहाल तस्वीर एक बार फिर नागरिकों की शिकायतों के जरिए सामने आई है। दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू मंच पर शहर के अलग-अलग वार्डों से सड़क, सफाई, सीवर और बिजली से जुड़ी गंभीर समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं, टूटे चेंबर लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं तो कहीं खुले में कचरा जलाने से प्रदूषण फैल रहा है। कई इलाकों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जबकि कुछ क्षेत्रों में नियमित बिजली कटौती से आमजन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नागरिकों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक कर वार्ड नंबर 90 से प्रदीप परवानी ने बताया- घाटगेट स्थित सतयुग महादेव जी मंदिर के पीछे सड़क पर सीवर चेंबर टूटा हुआ पड़ा है। इस समस्या की शिकायत किए हुए करीब पांच महीने हो चुके हैं। इस दौरान एक बार खानापूर्ति के तौर पर मरम्मत की गई, लेकिन कुछ ही दिनों में टैंक फिर से टूट गया। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। मेट्रो स्टेशन के पास खुले में कचरा जलाया जा रहा वार्ड नंबर 47 से नागेंद्र ने शिकायत की कि सोडाला के राम नगर मेट्रो स्टेशन के पास खुले में कचरा जलाया जाता है। इससे आसपास के इलाकों में तेज बदबू फैलती है। धुएं के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। चलने-फिरने में परेशानी हो रही वार्ड नंबर 31 से फरमान ने लिखा कि शास्त्री नगर के लंकापुरी इलाके में लंबे समय से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों को चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। लगातार पानी बहने के कारण सड़क की हालत भी खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा रहता है। वार्ड नंबर 74 से सुधीर रावत ने बताया- गोपाल जी के रास्ते में सड़क किनारे भारी मात्रा में कचरा पड़ा हुआ है। साथ ही आसपास लंबे समय से वाहन खड़े हैं, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में नालियों की नियमित सफाई नहीं की जा रही है। वहीं, वार्ड नंबर 9 से श्यामनाथ जायसवाल ने बताया कि आगरा रोड के कानोता क्षेत्र में रोज सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली कटौती की जाती है। इससे सुबह के समय घरेलू कामकाज और अन्य गतिविधियों में भारी परेशानी होती है। इस संबंध में लोगों ने प्रशासन और ऊर्जा मंत्री से भी समाधान की गुहार लगाई है। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.नगर निगम की अनदेखी से जयपुर शहर बन रहा डंपिंग-यार्ड:शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान, जनता बोली- मूक दर्शक बना प्रशासन 2.जयपुर में टूटी सड़क,गड्ढों और मनमानी वसूली से लोग परेशान:लोगों की जान पर खतरा बना हुआ, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 3.जयपुर में टूटी सड़क,गड्ढों और मनमानी वसूली से लोग परेशान:लोगों की जान पर खतरा बना हुआ, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 4.जयपुर में सीवर के बदबूदार पानी से लोग परेशान:बीमारियों का खतरा बढ़ रहा; जनता बोली- लंबे समय से समाधान का इंतजार 5.जयपुर में बंदरों और आवारा पशुओं से लोग परेशान:विद्याधर नगर में सीवर लाइन टूटी, वार्डों से लगातार आ रही शिकायतें, समाधान का इंतजार 6.जयपुर में सड़कों पर कीचड़, लोग परेशान:कई वार्डों में सीवर लाइन चोक, जगतपुरा, प्रताप नगर, झोटवाड़ा में शिकायत के बाद भी नहीं सुधरे हालात 7.जयपुर में सीवर लाइन का पानी घरों के आगे भरा:लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हुआ, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान 8.जयपुर में स्कूल के पास कचरे के ढेर:बच्चों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस 9.जयपुर में इटरनल हॉस्पिटल के पास सड़क टूटी:कचरा और बंद रोड लाइटें, कई वार्डों में हालात बदतर, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई 10.जयपुर में टूटी सड़कें और सीवर बने परेशानी:अंधेरी गलियां और गंदा पानी बना जनता के लिए मुसीबत; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं


