मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर बाड़मेर जिले में शीतलहर एवं ठंड के प्रकोप के चलते प्राइमरी से लेकर आठवी तक कक्षा के बच्चों की दो दिन की छुट्टी की गई है। यह आदेश जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बीती रात को जारी किया है। स्टूडेंट के लिए आगामी दो दिन तक अवकाश घोषित किया गया है l जिला कलक्टर टीना डाबी ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी,बाड़मेर के प्रस्ताव के अनुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अध्याय 4 की धारा 30 में प्रदत शक्तियों का प्रयोग किया। इसके तहत बाड़मेर जिले में संचालित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 01 से 08 के सभी स्टूडेंट के लिए 7 एवं 8 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। अवकाश के दौरान स्कूल स्टाफ को अपनी उपस्थिति संबंधित स्कूल में यथावत देनी होगी। इस आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


