जयपुर में गवर्नमेंट हॉस्टल पर ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नई ट्रैफिक व्यवस्था की है। गवर्नमेन्ट हॉस्टल, अजमेर रोड और एमआई रोड पर यातायात के सुगम संचालन के लिए 8 फरवरी (रविवार) शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक प्रायोगिक तौर पर प्रस्तावित यातायात व्यवस्था की गई है। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर में ट्रैफिक के अत्यधिक दबाव वाले स्थानों को चिन्हित कर इन स्थानों पर ट्रैफिक के सुगम संचालन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से गवर्नमेन्ट हॉस्टल पर ट्रैफिक के अत्यधिक दबाव के साथ-साथ बसों का भी अत्यधिक आवागमन रहता है। जिससे रोड एक्सीडेंट की संभावना बनी रहती है। ये किया गया बदलाव
1- खासाकोठी से एमआई रोड जाने वाला यातायात गवर्नमेन्ट हॉस्टल चौराहे से एमआई रोड पर आ सकेगा।
2- संसारचन्द्र रोड से अजमेर रोड जाने वाला यातायात गवर्नमेन्ट हॉस्टल चौराहा, गवर्नमेन्ट प्रेस चौराहा होकर जा सकेगा।
3- अशोका मार्ग, मालवीया मार्ग, सरदार पटेल मार्ग से संसारचन्द्र रोड, खासाकोठी, एमआई रोड जाने वाला ट्रैफिक गवर्नमेन्ट प्रेस चौराहा, एमईएस तिराहा, गवर्नमेन्ट हॉस्टल चौराहा से अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेगा।
4- अजमेर रोड से खासाकोठी रेलवे स्टेशन जाने वाला ट्रैफिक डाक बंगला कट व संजय टर्न से पिंक सिटी पेट्रोल पम्प से जा सकेगा।
5- अजमेर रोड से एमआई रोड, संसारचन्द्र रोड जाने वाला ट्रैफिक शालीमार तिराहा से एमईएस तिराहा, गवर्नमेन्ट हॉस्टल चौराहा से जा सकेगा।
6- अजमेर रोड से सरदार पटेल मार्ग पर जाने वाला यातायात शालीमार तिराहा से एमईएस तिराहा, गवर्नमेन्ट प्रेस चौराहा से जा सकेगा।
7- अजमेर रोड से चर्च रोड पर वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
8- पोलोविक्ट्री से आकर गणपति प्लाजा से खासाकोठी की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा।
9- एमईएस तिराहा से अजमेर रोड की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा।


