नगर निगम मीटिंग हॉल में शनिवार को ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर जोधपुर संभाग की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला (Orientation Workshop) का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संभाग के सभी नगरीय निकायों के आयुक्तों, अधिशाषी अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल एक रैंकिंग प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह हमारे शहरों की जीवन-गुणवत्ता और नागरिकों के गौरव को बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने वाला है और इससे पहले ही आप सभी को युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। इस कार्यशाला के बाद आप अपने कार्यस्थल पर जाए तो वहां सभी सफाई कर्मचारी, सीएसआई, इंजीनियरिंग विंग, सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक करें और सफाई व्यवस्था को लेकर एक महा अभियान चलाए, इस मुहिम में आप अपने शहर के जनप्रतिनिधियों , स्वयं सेवी संस्थाओं को भी इसमें जोड़े, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे अंक लाकर रैंक हासिल करना अपना उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि अपना शहर साफ सुथरा नजर आए, लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो और हमारा शहर हर समय स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए तैयार रहे, इस तरह की कार्य योजना बनाकर काम करने की आवश्यकता है। स्वायत्त शासन विभाग (LSG) के प्रमुख शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस कार्यशाला में मंच पर नगरनिगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी, उपायुक्त प्रोजेक्ट मोहनलाल, उपनिदेशक स्थानीय निकाय पुष्पा कंवर सिसोदिया उपस्थित रहे। कार्यशाला में स्टेट PMU टीम लीडर, IEC एक्सपर्ट, SWM (ठोस कचरा प्रबंधन) एक्सपर्ट और UWM स्टेट को-ऑर्डिनेटर ने तकनीकी सत्रों के माध्यम से आगामी सर्वेक्षण की बारीकियों को समझाया। बैठक में मुख्य अभियंता, निदेशालय अरुण व्यास, अधिशासी अभियंता, निदेशालय ओम प्रकाश काला, टीम लीडर (PMU) संतोष चन्द्र अग्रवाल, एस.डब्ल्यू.एम. विशेषज्ञ (PMU) हेमंत नागर, यूज्ड वाटर विशेषज्ञ (PMU) श्री इफ्तार आलम, आर.ई.सी. विशेषज्ञ (PMU)श्री राहुल बंसीवाल, कॉर्डिनेटर (PMU) शिवराज सिंह शेखावत, नगर निगम जोधपुर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता संपत मेघवाल के अलावा जोधपुर, पाली, जालौर, बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, सिरोही और फलोदी जिले की सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी आयुक्त एवं तकनीक अधिकारी मौजूद रहे। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मुख्य बिंदु
प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग के संबोधन और चर्चा के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया गया


