जयपुर में शनिवार को तेज रफ्तार थार ने पहले युवती को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि घायल युवती को सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक थार गाड़ी के नीचे फंस गया था। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत से युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से थार को जब्त कर लिया और बाद में फरार ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। हादसा जयंती मार्केट चौराहे के पास शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे हुआ था। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। हादसे का CCTV फुटेज… थार के नीचे फंस गया था युवक
एक्सीडेंट थाना (नॉर्थ) के हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र ने बताया- थार ने बाइक सवार फैजान (27) को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पैदल चल रही कुलसुम (19) गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर थार छोड़कर भाग गया। जालूपुरा थाना पुलिस और एक्सीडेंट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फैजान और कुलसुम को SMS हॉस्पिटल भिजवाया। डॉक्टर्स ने जांच के बाद फैजान को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलसुम को इलाज के लिए एडमिट कर लिया। हादसे से जुड़ी 3 PHOTOS… कॉलेज का फॉर्म भरकर घर जा रही थी कुलसुम
हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र ने बताया- फैजान (27) सीकर के खंडेला का रहने वाला था। वह भट्टा बस्ती इलाके में किराए पर रहता था और प्राइवेट जॉब करता था। कुलसुम निवासी रामगंज (जयपुर) कॉलेज का फॉर्म भरकर पैदल घर जा रही थी। किराए पर ली थी थार
जालूपुरा थाने के SHO हवा सिंह ने बताया- मनीष कुमार निवासी फतेहपुर (सीकर) ने थार किराए पर ली थी। वह गाड़ी लेकर जयंती मार्केट की तरफ जा रहा था। उसने पहले कुलसुम को टक्कर मारी, जिसके बाद वह हड़बड़ा गया और उसने बाइक सवार फैजान को टक्कर मार दी जनवरी महीने के 3 बड़े हादसे… 1. तेज रफ्तार कार ने बाप-बेटे को रौंदा, पिता की मौत
21 जनवरी को जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाप-बेटे को रौंद दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा चोटिल है। वहीं, एक्सीडेंट के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया। हादसा कलेक्ट्रेट सर्किल के पास कबीर मार्ग पर हुआ। एक्सीडेंट थाना पुलिस (वेस्ट) ने SMS हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। (पढ़े पूरी खबर) 2. थार ने 18 साल की लड़की को कुचला
22 जनवरी को जयपुर में तेज रफ्तार थार ने 18 साल की लड़की को कुचल दिया। हादसे के बाद भी ड्राइवर ने थार को नहीं रोका और आगे जाकर एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद रास्ते में थार को छोड़कर भाग गया। मौके पर मौजूद लोग युवती को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) 3. रेस लगा रही ऑडी ने 16 को रौंदा, एक मौत
9 जनवरी को जयपुर में रेसिंग कर रही एक ऑडी कार ने कहर मचा दिया। मानसरोवर के भीड़भाड़ वाले इलाके में 120 की रफ्तार से दौड़ रही ऑडी कार पहले बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में घुस गई। कार करीब 16 लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से टकराकर रुकी। हादसे में 1 युवक की मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) ——- ये खबरें भी पढ़ें सिक्योरिटी रूम तोड़ते हुए कॉलोनी में घुसा कंटेनर;VIDEO:7 कार-बाइक को टक्कर मारी; ड्राइवर को पकड़ने केबिन में चढ़ा युवक लटका रह गया भीलवाड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के रूम को तोड़ते हुए बेकाबू कंटेनर कॉलोनी में घुस गया। ड्राइवर नशे में 15 मिनट तक कंटेनर को गली में 500 मीटर तक दौड़ाता रहा। 7 कार और एक बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। एक युवक कंटेनर के केबिन में चढ़ा तो ड्राइवर ने कंटेनर की रफ्तार बढ़ा दी। (पूरी खबर पढ़ें) नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने 2 भाइयों को कुचला, VIDEO:पुलिस ने पीछा किया तो तेज रफ्तार में स्कूटी सवारों को उड़ाया; 1 की मौत जोधपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो भाइयों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। पुलिस के अनुसार स्विफ्ट कार नाकाबंदी तोड़कर भाग रही थी। पुलिस के पीछा करने पर ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी थी। (पूरी खबर पढ़ें)


