जयपुर में तौलिए से मुंह दबाकर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। घर में घुसकर जबरन कमरे में घसीटकर ले जा आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बचाने आई सास से मारपीट कर आरोपी भाग निकला। जवाहर सर्किल थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (जवाहर सर्किल) विनोद सांखला कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- जगतपुरा निवासी 30 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 4 जनवरी को शाम वह घर पर थी। घर आए आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरस्ती की। चिल्लाकर शोर मचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने तौलिए से उसका मुंह बंद कर दिया। जबरन घसीटकर उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। डरा-धमका दुष्कर्म के बाद जैसे-तैसे आरोपी के चुंगल से बचकर निकली। शोर-शराबा सुनकर सासु मां बचाने आई। जिनके साथ आरोपी मारपीट कर भाग निकला। जवाहर सर्किल थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


