नगर परिषद के वार्ड 17 में उपचुनाव के लिए वोटिंग:संस्कृत स्कूल में 2 बूथों पर मतदान; भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला,1199 मतदाता चुनेंगे पार्षद

दौसा नगर परिषद दौसा के वार्ड नंबर 17 में उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। इसके लिए पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय संस्कृत विद्यालय में दो बूथ बनाए गए हैं। सुबह 8 बजे शुरू हुए मतदान के लिए वोटर्स के पहुंचने का क्रम बना हुआ है। सुबह के वक्त ठंड का असर होने के कारण कम संख्या लोग वोटिंग के लिए पहुंचे, लेकिन 10 बजे बाद वोटर्स की कतार देखने को मिली। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई है। उपखण्ड निर्वाचन अधिकारी मूलचंद लूणिया ने पोलिंग बूथ पहुंचकर जायजा लिया। यहां कुल 1199 मतदाता हैं। बूथ नंबर 31 पर कुल 455 मतदाताओं में 239 पुरुष व 216 महिला वोटर हैं, जबकि बूथ नंबर 32 पर 744 मतदाताओं में 388 पुरुष व 356 महिला वोटर हैं। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। यहां उपचुनाव में बीजेपी ने भूपेंद्र सैनी और कांग्रेस ने दीपक प्रजापत को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में दोनों के बीच सीधा मुकाबला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *