जयपुर में दोस्ती कर महिला से रेप:धोखे से मिलन के बहाने होटल में बुलाया, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

जयपुर में दोस्ती कर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से होटल में मिलने बुलाकर आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण किया। जवाहर नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (जवाहर नगर) महेश चन्द कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- जवाहर नगर की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2022 में जॉब पर आते-जाते समय आरोपी मुकेश रास्ते में उसका पीछा किया करता था। लगातार पीछा कर बातचीत कर आरोपी ने दोस्ती कर ली। साल-2023 में धोखे से मिलने के बहाने होटल में ले गया। होटल में आरोपी ने जबरन उसके साथ रेप किया। रेप के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर आरोपी उसकी मर्जी के बिना देहशोषण करने लगा। विरोध करने पर वीडियो वायरल के साथ परिवार को मारने की धमकी दी। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने जवाहर नगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *