जयपुर में दो फ्लाइट रनवे टच कर फिर उड़ी:फिर की सफल लैंडिंग, एअर इंडिया के प्लेन में थे कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा

जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को एक ही दिन में दो विमानों को पहली कोशिश में लैंडिंग छोड़कर गो-अराउंड करना पड़ा। दिल्ली से जयपुर पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट AI – 1719 की लैंडिंग फेल होने से दहशत फैल गई। बुधवार दोपहर को विमान रनवे को टच करते ही वापस उड़ गया। देहरादून से जयपुर आई इंडिगो की फ्लाइट 6E-7275 ने भी पहली बार में लैंडिंग नहीं कर पाई थी। जानकारी के अनुसार फ्लाइट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी थे। रंधावा पंजाब के पूर्व डिप्टी CM व गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद हैं। हालांकि करीब 10 मिनट बाद दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले भी लैंडिंग फेल होने की घटनाएं सामने आई हैं। पायलट ने आखिरी मिनटों में क्यों बदला फैसला? दरअसल, फ्लाइट AI – 1719 ने दोपहर करीब 1 बजकर 5 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया था। इस दौरान पायलट ने रनवे को छूते ही विमान को दोबारा हवा में उठा लिया। अस्थिर अप्रोच के कारण पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘गो-अराउंड’ का फैसला लिया। पहले प्रयास के बाद विमान ने एयरपोर्ट के ऊपर कुछ देर तक गोल चक्कर लगाया। करीब 10 मिनट बाद पायलट ने सफल लैंडिंग की। इस फ्लाइट में 135 पैसेंजर्स थे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सवार थे सूत्रों के मुताबिक, इस फ्लाइट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सवार थे। घटना के दौरान विमान में मौजूद यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता जरूर रही। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि उड़ानों के संचालन में इस तरह की स्थिति पूरी तरह सुरक्षा मानकों के तहत आती है। ऐसे में पायलट को किसी भी स्तर पर लैंडिंग सुरक्षित नहीं लगती, तो वह विमान को दोबारा हवा में उठाने का निर्णय ले सकता है। इंडिगो की फ्लाइट भी रनवे टच कर वापस उड़ गई थी
देहरादून से जयपुर आई इंडिगो की फ्लाइट 6E-7275 ने सुबह करीब 11:15 बजे लैंडिंग की अनुमति लेकर अप्रोच शुरू की, लेकिन रनवे टच करते ही पायलट ने सुरक्षा कारणों से विमान को दोबारा हवा में उठा लिया। इसके बाद विमान ने कुछ देर तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाया और हालात सामान्य होने पर करीब 11:25 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। …. जयपुर एयरपोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… मुंबई-जयपुर फ्लाइट के लैंडिंग गियर में खराबी,फुल इमरजेंसी लैंडिंग:हाइड्रोलिक सिस्टम में लीकेज होने लगा, 189 यात्री सवार थे जयपुर एयरपोर्ट पर दो महीने पहले मुंबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 649 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट के लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट ने समय रहते समस्या को पहचाना और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना देकर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *