जयपुर में पतंगबाजी को लेकर झगड़ा, VIDEO:दोनों गुटों में चले लाठी-डंडे, पथराव कर चोटिल कर भागे

जयपुर में पतंगबाजी को लेकर रविवार शाम झगड़ा हो गया। विवाद के बाद दोनों गुटों में लाठी-डंडे से मारपीट हुई। झगड़ा बढ़ने पर एक-दूसरे पर पथराव किया गया। भट्‌टाबस्ती थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुट भाग निकले। हमले में मामूली चोटिल हुए दो जनों का प्राथमिक उपचार करवाया गया। SHO (भट्टाबस्ती) दीपक त्यागी ने बताया- भट्‌टाबस्ती में जेडीए क्वार्टर में शाम करीब 5 बजे झगड़ा हुआ था। पतंग टूटकर जेडीए क्वार्टर की तरफ चली गई थी। पतंग को पकड़ने के लिए कुछ लड़के वहां पहुंचे। जेडीए क्वार्टर में रहने वालों से लड़कों की कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में पतंगबाजी को लेकर दोनों गुट एक-दूसरे के आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे से मारपीट के लिए लाठी-डंडे चलाना शुरू कर दिया। झगड़ा बढ़ने पर दोनों गुट के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। झगड़े की सूचना पर भट्टाबस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के झगड़ा करने वाले लोग वहां से भाग चुके थे। पथराव से जेडीए क्वार्टर में रहने वाले दो जनों के चोटिल होने पर उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *