तनाव दूर करने MDM हॉस्पिटल में हुआ सत्र:अधीक्षक बोले शंख बजाने से मजबूत होते हैं फेफड़े, सांस लेने की बढ़ती क्षमता

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल पर एमडीएम हॉस्पिटल की टीम ने विशेष ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश पूजा और शंखनाद से हुई, जिसने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। एमडीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि ध्यान अच्छे स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक सोच के लिए अनिवार्य है। उन्होंने शंख बजाने के लाभ बताते हुए स्पष्ट किया कि इससे फेफड़े मजबूत होते हैं, सांस लेने की क्षमता बढ़ती है, तनाव कम होता है और मन शांत रहता है। यह प्राणायाम का कार्य करता है, जो हृदय रोग, ब्लड प्रेशर व पाचन संबंधी परेशानियों में राहत देता है, साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भगाकर वातावरण को शुद्ध करता है। कार्यक्रम में पंडित प्रेम प्रकाश दवे, हर्षित दवे, डॉ. संदीप अरोड़ा, डॉ. दीपक टाक, डॉ. विकास देव, डॉ. रामा किसा, विपिन पुरोहित, रजत गौड़, समिता, पुष्पा परमार, सीमा मुथा, गोपाल, डिंपल, हर्षित जोशी, अंकित राठौड़, सवाई सिंह सहित अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने ध्यान सत्र में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *