जयपुर में परिचित ने किया नाबालिग लड़की से रेप:परिवार की गैरमौजूदगी में मिलने आया, धोखे से बुलाकर किया किडनैप

जयपुर में एक परिचित युवक के नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। परिवार की गैरमौजूदगी में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। मिलने के बहाने धोखे से बुलाकर आरोपी परिचित उसका किडनैप कर ले गया। तूंगा थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (बस्सी) विनय कुमार डीएच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- तूंगा की रहने वाली महिला ने मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी से आरोपी परिचित युवक ने रेप किया। साल-2022 में दशहरा से कुछ दिन पहले परिवार के सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए थे। आरोप है कि परिवार की गैरमौजूदगी में आरोपी ने नाबालिग बेटी को अकेला पाकर रेप किया। आरोपी की करतूत को नाबालिग बेटी ने परिजनों को नहीं बताकर छिपा ली। फरवरी-2025 में मिलने के बहाने बेटी को धोखे से बुलाकर आरोपी किडनैप कर ले गया। पीड़िता की मां ने कोर्ट से आदेश करवाकर गुरुवार को तूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस का कहना ह कि पीड़िता को ढूंढकर उसके बयान दर्ज किए गए। बयानों में पीड़िता ने आरोपी के साथ शादी कर साथ रहना बताया है। पुलिस से प्रोटेक्शन भी मांगा है। पीड़िता के घटना के समय नाबालिग होने के बताने पर पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *