जयपुर में परिचित ने किया युवती से रेप:अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया, विरोध पर भाई से मारपीट की

जयपुर में परिचित युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी परिचित ने धमकाया। विरोध करने पर भाई से मारपीट की। कालवाड़ थाने में पीड़ित युवती के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- कालवाड़ इलाके के रहने वाले युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी बहन के साथ परिचित युवक ने रेप किया। आरोप है कि 9 अगस्त को अकेला पाकर आरोपी परिचित ने युवती के साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर लगातार धमकी देकर दबाव बनाने लगा। परेशान होकर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित युवती के भाई के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। कालवाड़ थाने में पीड़ित युवती के भाई ने कोर्ट से आदेश करवाकर FIR दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *