स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान:बसेड़ी में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, 25 पोषण किट वितरित

बसेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेष मेले का आयोजन किया गया। यह अभियान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की संयुक्त पहल है। प्रधानमंत्री ने इसे 8वें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर लॉन्च किया था। कार्यक्रम में महिलाओं की एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर की जांच की गई। सीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में 25 निश्चय पोषण किट का वितरण किया गया। निजी अस्पतालों की भागीदारी से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। आंगनबाड़ियों में मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय पोषण माह 2018 से प्रतिवर्ष सितंबर में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पोषण संबंधी जागरूकता और स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना है। कंटेंट- अंकित गर्ग, बसेड़ी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *