जयपुर में परिचित ने की युवती से छेड़छाड़:पीछा कर रास्ते में रोका, विरोध पर किया गलत कमेंट

जयपुर में परिचित युवकों के एक युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीछा कर आरोपियों ने रास्ते में युवती को रोक छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गलत कमेंट किए। विश्वकर्मा थाने में पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI चन्द्रभान कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- रोड नंबर-17 विश्वकर्मा निवासी 31 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। विश्वकर्मा में रहने के कारण वह दोनों आरोपियों को जानती है। आरोप है कि अकेड़ा डूंगर से जाते समय आरोपियों ने पीछा कर उसको रोक लिया। दोनों आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गलत कमेंट किए। जैसे-तैसे आरोपियों के चुंगल से छूटकर पीड़ित युवती अपने घर पहुंची। परिजनों को आपबीती सुनाने के बाद विश्वकर्मा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *