10 साल से फरार सरकारी टीचर गिरफ्तार:नाम बदलकर काट रहा था फरारी, लोगों से पैसे उधार लेकर शेयर मार्केट में लगाता था

सलूंबर जिले की सेमारी थाना पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सरकारी टीचर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी प्योरलाल सरकारी स्कूल अजबरा में टीचर था। इसने शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कई लोगों से पैसे उधार लिए थे। शेयर मार्केट में नुकसान हो गया। जिससे इस पर लाखों रुपए का कर्जा हो गया। इसके अलावा वह 6 माह पैसे दोगुना करके देने की बात कहकर लोगों को फंसाता था। टीचर प्यारेलाल के खिलाफ सेमारी थाने में चेक बाउंस के 3 मामले में दर्ज हैं। आरोपी स्कूल से अनुपस्थित चल रहा था और जयपुर सहित आसपास जिलों में फरारी काट रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी टीचर अपना नाम बदलकर जयपुर-उदयपुर में अलग-अलग जगहों पर रह रहा है और आॅनलाइन शॉपिंग कम्पनी में काम कर रहा है। इसने दस्तावेजों में अपना एड्रेस भी चेंज करा लिया। आरोपी जब उदयपुर आया तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार आरोपी के पिता रिटायर्ड सरकारी टीचर हैं। साथ ही आरोपी की बेटी और बहन भी सरकारी टीचर हैं। इनपुट: यशवंत सिंह पंवार, सेमारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *