जयपुर में फायरिंग कर भागा ईनामी बदमाश अरेस्ट:हिस्ट्रीशीटर के घर चलाई थी गोलियां, फरारी काट कर लौटते ही पकड़ा

जयपुर मे फायरिंग मामले में फरार ईनामी बदमाशों को जवाहर नगर थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। हिस्ट्रीशीटर राहुल नंदा के घर पर ईनामी बदमाश ने दोस्तों के साथ मिलकर गोलियां चलाई थी। फरारी काट कर वापस जयपुर लौटते ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। मामले में पुलिस पूर्व में 6 बदमाशों को अरेस्ट कर जेसी भेज चुकी है। डीसीपी (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने बताया- फायरिंग मामले में आरोपी बदमाश कुलदीप गहलोत निवासी आनंदपुरी आदर्श नगर को अरेस्ट किया है। 20 नवंबर की रात को सिंधी कॉलोनी जवाहर नगर स्थित हिस्ट्रीशीटर राहुल नंदा के घर पर आरोपी कुलदीप गहलोत ने अपने साथियों के मिलकर फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद साथियों की अरेस्टिंग का पता चलने पर आरोपी कुलदीप फरार हो गया था। मोतीडूंगरी थाने के हिस्ट्रीशीटर कुलदीप पर 10 हजार रुपए का इनाम था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में गई। आरोपी का पूर्व का रिकॉर्ड चैक कर गैंग के साथियों से पूछताछ करने के बाद कुलदीप को सैटेलाइट अस्पताल ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने बताया कि वह दबिश से घबराकर जयपुर आया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *