सरकारी स्कूल में दी जाने वाली मिडडेमील की राशि बढ़ाई:5वीं तक के बच्चों को 6.19 और 8वीं के 9.29 रूपए मिलेंगे

सरकारी स्कूल के 8वीं तक के बच्चों को विद्यालय में दिए जाने वाले मिड डे मील की राशि में बढ़ोतरी की गई है। बाल वाटिका से प्राथमिक तक के विद्यालयां के 6.19 रूपए और उप्रावि के प्रति छात्र के 9.29 रूपए मिलेंगे। महंगाई बढ़ने के साथ राजकीय स्कूलों में मिड डे मील बनाने की लागत में भी वृद्धि हुई थी। इस कारण मिड डे मील बनाने के लिए कच्चा सामान खरीदने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। डीईओ मनोज ढ़ाका ने बताया कि कार्यालय आयुक्त मिड डे मील कार्यक्रम की ओर से आदेश जारी कर कुकिंग कन्वर्जन लागत में वृद्धि की गई है। इसमें बाल वाटिका और प्राथमिक विद्यालयों में पुरानी दरें प्रति छात्र प्रतिदिन 5.45 रुपए थी, जिसे बढ़ाकर 6.19 रुपए किया है। इसी तरह उप्रावि में प्रति छात्र 8.17 रुपए थी, उसे बढ़ाकर 9.29 रुपए किया है। मिड डे मील को खरीदने का कार्य संबंधित स्कूल का पोषाहार प्रभारी करता है। स्कूल की एसडीएमसी की अनुशंसा के बाद सामान के बिल का भुगतान होता है, वहीं सरकार द्वारा कुक कम हेल्पर महिलाओं को निर्धारित प्रति कुक कम हेल्पर 2146 रु. मानदेय मिलता है। स्कूलों में एक से 50 छात्र तक एक कुक कम हेल्पर होता है। वहीं, 51 से 150 तक दो व 151 से 300 तक तीन और 301 से 500 तक चार और 501 से 750 तक 5 और 1 हजार संख्या तक 6 कुक कम हेल्पर लगाए जा सकते हैं, वहीं एक हजार छात्र से ऊपर तक अधिकतम सात कुक कम हेल्पर पर लगा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *